Mysterious Deaths in Barabar Region Body Found in Well Raises Alarm बराबर गायघाट में कुआं से मिला अज्ञात युवक का शव, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMysterious Deaths in Barabar Region Body Found in Well Raises Alarm

बराबर गायघाट में कुआं से मिला अज्ञात युवक का शव

बराबर क्षेत्र में अक्सर मिल रहे हैं शव, विशुनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराबर गायघाट में एक कुआं से युवक का शव बरामद किया गया है। सोमवार की देर शाम शव को कुआं से निकल गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 13 May 2025 11:04 PM
share Share
Follow Us on
बराबर गायघाट में कुआं से मिला अज्ञात युवक का शव

बराबर क्षेत्र में अक्सर मिल रहे हैं शव पुलिस के लिए बन रहा परेशानी का सबब मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराबर गायघाट में एक कुआं से युवक का शव बरामद किया गया है। सोमवार की देर शाम शव को कुआं से निकल गया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह कुआं बराबर जाने वाले गायघाट रास्ते में है। सड़क से करीब 50 फीट दक्षिण। जहां पर सावन में मेला लगता है। जानकारी के अनुसार शाम को वहां पर रहने वाले साधु ने कुआं में शव को देखा था। साधु ने ही बराबर थाने की पुलिस को सूचना दी।

साधु ने पुलिस को बताया कि कुएं के तरफ से दुर्गंध आ रहा था उसके बाद जाकर देखा तो उसमें शव पड़ा था। बराबर थाने की सूचना के बाद विशनगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई।शव को किसी तरह कुएं से बाहर निकल गया। शव एक युवक की थी जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जाती है। वह चेक का टी शर्ट और ट्राउजर पहने हुए था। पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह सड़ चुका था। उम्मीद किया जाता है कि उसकी मौत करीब 5 से 6 दिन पूर्व हुई है। उसके शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान का पता नहीं चल पा रहा था। इस संबंध में बराबर थाना अध्यक्ष अशोक राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उसकी मौत के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। बता दें कि बराबर क्षेत्र में अब तक कई अज्ञात शव बरामद किए जा चुके हैं। कुछ दिन पहले एक युवती का शव भी बरामद किया गया था। जहानाबाद के एक वृद्ध का शव भी बरामद हुआ था। इसके पूर्व में भी कई शव इस क्षेत्र से बराबर किए गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र अपराधियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बन गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।