Tributes Pour In for Former BJP MLA Chitranjan Kumar s Untimely Demise पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के निधन पर भाजपाइयों ने प्रकट किया शोक, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTributes Pour In for Former BJP MLA Chitranjan Kumar s Untimely Demise

पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के निधन पर भाजपाइयों ने प्रकट किया शोक

हुलासगंज, निज संवाददाता।लोगों ने पूर्व विधायक के हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में पार्टी को संगठित रखने तथा कार्यकर्ताओं के बीच अपने मर्यादित एवं मित्रवत व्यवहार से लोकप्रिय पूर्व विधायक के व्यक्तित्व एवं...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 28 March 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के निधन पर भाजपाइयों ने प्रकट किया शोक

हुलासगंज, निज संवाददाता। अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन कुमार के असामयिक निधन की खबर से हुलासगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने पूर्व विधायक के हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में पार्टी को संगठित रखने तथा कार्यकर्ताओं के बीच अपने मर्यादित एवं मित्रवत व्यवहार से लोकप्रिय पूर्व विधायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उन्हें भाजपा का मजबूत, निष्ठावान एवं समर्पित सिपाही बताया। मौके पर मौजूद कृष्ण मुरारी ने उनके असामयिक निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।