सिकंदरा में कई जगहों पर मनाया गया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती
सिकंदरा में कई जगहों पर मनाया गया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती सिकंदरा में कई जगहों पर मनाया गया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती

सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सोमवार को सिकंदरा प्रखंड में कई जगहों पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रखंड कुमार गांव के रविदास टोला में मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के द्वारा, सिकंदरा नगर पंचायत मुख्यालय रविदास टोला, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के द्वारा सिकंदरा मिलन विवाह भवन में जीला अध्यक्ष दामोदर मांझी के नेतृत्व में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। साथ ही बाबा साहब की आकांक्षाओं के अनुरूप गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय सुनिश्चित कर रही भाजपा सरकार के विचार और सभी वर्गों के सम्मान व उनकी प्रगति के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम को सभी के समक्ष रखा। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन अखिलेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता अनिल दीक्षित, रूद्रदेव प्रसाद सिंह, उमेश रविदास, अशोक रविदास, रवि कुमार, शंभु रविदास, रामदेव रविदास, अमन कुमार, सुमित कुमार, अनुज कुमार दास, सनोज कुमार, पवन कुमार, अलोक' दास, जिला उपाध्यक्ष मनीकानत सदा, अनमोल सिंह, समशाद आलम, प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार मांझी, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मांझी, खैरा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मांझी, जमुई प्रखंड अध्यक्ष सुनील मांझी, झाझा प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र मांझी, सोनो प्रखंड अध्यक्ष बबलु मांझी, गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष विकास मांझी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।