Congress Strengthens Claim for Sikandra Assembly Seat Ahead of Elections सिकंदरा विधानसभा में है विकास की जरूरत : कांग्रेस, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsCongress Strengthens Claim for Sikandra Assembly Seat Ahead of Elections

सिकंदरा विधानसभा में है विकास की जरूरत : कांग्रेस

सिकंदरा विधानसभा में है विकास की जरूरत : कांग्रेस सिकंदरा विधानसभा में है विकास की जरूरत : कांग्रेससिकंदरा विधानसभा में है विकास की जरूरत : कांग्रेस

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईTue, 6 May 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
सिकंदरा विधानसभा में है विकास की जरूरत : कांग्रेस

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान के द्वारा सिकंदरा नगर क्षेत्र स्थित मिलन विवाह भवन में संवाददाताओं को संबोधित किया। श्री पासवान ने कहा कि सिकंदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की दावेदारी को मजबूती से रखी गई है और हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी देकर सिकंदरा विधानसभा के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिकंदरा विधानसभा में काफी अच्छा प्रदर्शन हासिल किया था। हालांकि बेहद करीबी मुकाबले में कांग्रेस पार्टी को चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था।। पूर्व 2015 में कांग्रेस ने इस सीट से जीत हासिल की थी।

रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि आगामी चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन तहत सिकंदरा सीट पर कांग्रेस स्वाभाविक और मजबूत दावा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने और न्याय दिलाने का काम कर रही है। और सिकंदरा विधानसभा में विकास की बहुत जरूरत है। समाज का सेवा के साथ-साथ समाज के सुख-दुख में भागीदारी बन्ना ही हमारा एक लक्ष्य है हम आशा करते हैं कि जिस तरह से हमारे द्वारा समाज की सेवा करते हैं अगर इस तरह से क्षेत्र का विकास के लिए प्रयास किया जाए तो प्रयास भी पूरा हो पाएगा। आज से हम अपनी सिकंदरा विधानसभा में सभी जगह जा जाकर समस्याओं को देखेंगे और सबसे ज्यादा समस्या पर सबसे पहले ध्यान भी रखा जाएगा। वही प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामेपासवान के पुत्र जयप्रकाश पासव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। जयप्रकाश पासवान भी कहा कि सिकंदरा विधानसभा के लिए जो विकास होना चाहिए वह विकास देखने को नहीं मिल रहा है। हम आशा करते हैं कि हमारे क्षेत्र की समस्याओं को समस्या को सुनकर इसका हल निकाला जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।