बहरखाल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू
सालमारी पंचायत के बीन टोली गांव में 25 वर्षीय प्रियंका देवी का शव फंदे में लटका मिला। घटना से परिवार में दुख का माहौल है। प्रियंका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच जारी...

सालमारी, एक संवाददाता। सालमारी पंचायत अन्तर्गत बहरखाल वार्ड नं 14 बीन टोली गांव में 25 वर्षीय विवाहिता प्रियंका देवी नामक महिला का शव फंदे में लटका मिला। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही लोगों की जुट गयी। घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि प्रियंका के शव को फंदे से लटका देखकर सब कोई सदमे में है। सालमारी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम साहू ने बताया कि बुधवार के सुबह गांव से फोन पर सूचना मिली के विवाहित महिला फंदे से लटकी हुई है। दल-बल के साथ मामले की जांच की गई। घटनास्थल पहुंच कर परिजनों का बयान दर्ज किया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण बताया जा सकता है। घटना में जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी। जांच पड़ताल कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया कि जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।