रात में ठंडक बढ़ेगी, बारिश की भी संभावना
रात में ठंडक बढ़ेगी, बारिश की संभावना रात में ठंडक बढ़ेगी, बारिश की संभावना रात में ठंडक बढ़ेगी, बारिश की संभावना रात में ठंडक बढ़ेगी, बारिश की संभावना रा

कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। आसमान में करीब 90 फीसदी बादल छाए रहेंगे और देर रात तक करीब 14 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। इस बदलाव के कारण आम जनजीवन और खेती पर असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को आसमान में 70 फीसदी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में दक्षिण-पूर्वी दिशा से 9 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
शुक्रवार से बदलेगी हवा की दिशा: उन्होंने बताया कि हालांकि शुक्रवार को हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिशा से 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ेगी और रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। तेज बादल और बारिश की संभावना के चलते किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में खड़ी धान और सब्जियों की फसलों को बारिश से नुकसान हो सकता है। साथ ही, अधिक नमी के कारण कीट और फफूंद रोग बढ़ने का भी खतरा बना रहेगा। किसानों से किया अपील: कृषि वैज्ञानिक ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही खेतों में कीटनाशक या खाद का उपयोग करें। इसके अलावा, बारिश से बचाव के लिए फसलों की निगरानी बनाए रखें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।