Congress Youth March Advocating Equality and Social Justice in Gogri केन्द्र सरकार अपनी नीतियों से लोकतंत्र व भाईचारा को कर रही है बर्बाद: कांग्रेस, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsCongress Youth March Advocating Equality and Social Justice in Gogri

केन्द्र सरकार अपनी नीतियों से लोकतंत्र व भाईचारा को कर रही है बर्बाद: कांग्रेस

गोगरी में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा 'जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा' का दूसरा चरण शुरू हुआ। यह यात्रा कई गांवों से होते हुए महेशखूंट एनएच 31 पर पहुँची। डॉ. चंदन यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 20 March 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
केन्द्र सरकार अपनी नीतियों से लोकतंत्र व भाईचारा को कर रही है बर्बाद: कांग्रेस

गोगरी। एक प्रतिनिधि युवा कांग्रेस, प्रखंड कांग्रेस एनएसयूआई द्वारा जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा कार्यक्रम के दूसरे चरण में बुधवार को गोगरी प्रखंड के चैधा बन्नी गांव से शुरू होकर चंडी टोला, रोहरी चौक, समसपुर, पतला, झिटकिया, रामचंद्रपुर, हरवारी चौक, केशव चौक हुए महेशखूंट एनएच 31 पर नुक्कड़ सभा की गई। इस भव्य यात्रा में देश के आज़ादी के नायकों के कट आउट लगाकर सभी कांग्रेसी संविधान की प्रति लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी झंडा लेकर चल रहे थे। इस मौके पर डॉ चंदन यादव ने कहा महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू की सरकार बनी तो कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर को देश का संविधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया। जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि अपने देशवासियों को भी जाति, धर्म, संप्रदाय, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव का शिकार नहीं होने देंगे। सबको बराबर मौके देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे, लेकिन अब भाजपा की सरकार और आरएसएस अपनी नीतियों से लोकतंत्र,भाईचारा, सामाजिक न्याय एवं गरीब समर्थक आर्थिक नीतियों को बर्बाद करने पर तुली है उनकी नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय व उत्पीड़न बढ़ी है। खगड़िया युवा कांग्रेस, प्रखंड एनएसयूआई जिले के हर गांव व टोले में जाकर यह पदयात्रा कर लोगों को जागरूक करेगी और भाजपा और आरएसएस के संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक मुकम्मल लड़ाई लड़ेगी। इस कार्यक्रम में गोगरी के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसियाख् युवा कांग्रेस खगड़िया के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार, खगड़िया के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष रोशन चंद्रवंशी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सुमन, सन्नी कुमार डीएम,पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश पटेल, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव देवकरण चौरसिया, अंकित सिंह, छोटू यादव, वरिष्ठ नेत्री राजकिरण शाह, रूपेश शाह, शंकर चौरसिया, फूलचंद यादव, सुभाष रत्न महतो, अमृत मालाकार, सुरेश प्रसाद सिंह रक्त प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।