गोगरी: नगर परिषद के ऑटो स्टैंड पर पेयजल की नही है सुविधा
1. बोले खगड़िया:गोगरी: नगर परिषद के ऑटो स्टैंड पर पेयजल की नही है सुविधागोगरी: नगर परिषद के ऑटो स्टैंड पर पेयजल की नही है सुविधागोगरी: नगर परिषद के ऑटो

गोगरी: नगर परिषद के ऑटो स्टैंड पर पेयजल की नही है सुविधा 1. बोले खगड़िया:
लीड:
गोगरी: नगर परिषद के ऑटो स्टैंड पर पेयजल की नही है सुविधा
प्रत्येक वर्ष लाखो रुपए का राजस्व देने के बावजूद सुविधा नहंी
गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही यात्रियों को पेयजल के लिए भटकने की बन जाती है मजबूरी
गोगरी, एक संवाददाता
गोगरी नगर परिषद को प्रत्येक वर्ष लाखो रुपए का राजस्व देने वाला जमालपुर गोगरी का ऑटो स्टैंड पर इस गर्मी के मौसम में भी यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध नही करायी गई है। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है, लेकिन नगर प्रशासन पेयजल उपलब्ध कराने में सक्षम नही हो रहे हैं। जबकि जमालपुर ऑटो स्टैंड का प्रत्येक वर्ष गोगरी नगर परिषद कार्यालय से लाखो रुपए में टेंडर होता है। जिसमे कई लोग टेंडर लेने के लिए अपना अपना बोली लगाते है। वर्ष 2025 में भी इस ऑटो स्टैंड का लगभग 24 लाख में टेंडर का एकरारनामा किया गया। इसी तरह पिछले कई वर्षों से ऑटो स्टैंड का टेंडर कर नगर परिषद को प्रत्येक वर्ष लाखो की आमदनी होती है लेकिन स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा भी नगर परिषद ने उपलब्ध नही करायी है। स्थानीय लोगो की माने तो नगर परिषद ऑटो स्टैंड में यात्रियों के लिए सुविधा देने में उदासीन बने हुए हैं, लेकिन लाखो रुपए की उगाही करने में आगे रहते है। टेंडर के नाम पर भी पर्दे के पीछे से लेनदेन का खेल होने की बात सामने आई है। ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के लिए बाथरूम से लेकर पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नही है। जबकि सुबह से देर रात्रि तक सैकड़ो ंबड़ी एवं छोटी गाड़ियों का ठहराव ऑटो स्टैंड पर होता है, लेकिन आसपास पेयजल के अलावे शुलभ शौचालय की सुविधा है और ना ही यूरिनल की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। बताया गया कभी-कभी महिला यात्रियों को बाथरूम जाने की नौबत उत्पन्न होती है तो आसपास के घर के लोगों से निवेदन करने पर वे महिला यात्रियों को बाथरूम जाती है। इसी तरह इस स्टैंड पर चापानल या सप्लाई वाटर की सुविधा मुहैया नही करायी गई है। पेयजल और सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध नही रहने से खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के ठहराव के लिए सुविधा नही है। आसपास के दुकानें में होती है। तेज धूप के दौरान जब यात्री स्टैंड पर उतरते है चढ़ते हं तो वे आसपास चाय दुकाने या होटलों का सहारा लेना पड़ता है। स्टैंड पर यात्रियों के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध नही कराए जाने से स्थानीय लोगो ने नगर प्रशासन के खिलाफ गुस्सा उबल रहा है।
सुविधा विहीन बना है गोगरी जमालपुर का ऑटो स्टैंड : गोगरी नगर परिषद को प्रत्येक वर्ष राजस्व देने वाला जमालपुर गोगरी का ऑटो स्टैंड यात्रियों के लिए सुविधा विहीन बना हुआ है। स्टैंड पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नदारत है। बताया गया कि जमालपुर ऑटो स्टैंड का प्रत्येक वर्ष गोगरी नगर परिषद कार्यालय से टेंडर होता है, लेकिन यात्रियों के लिए नगर प्रशासन कोई सुविधा नही दे रह ेहैं। स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल एवं शौचालय की सुविधा भी नगर परिषद ने उपलब्ध नहीं करायी है। स्थानीय लोगों की मानें तो नगर परिषद ऑटो स्टैंड में यात्रियों के लिए सुविधा देने में उदासीन बने हुए हैं।
ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के लिए बाथरूम से लेकर पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नही है। जबकि सुबह से देर रात्रि तक सैकड़ो बड़ी एवं छोटी वाहनों का ठहराव ऑटो स्टैंड पर होता है, लेकिन स्टैंड के आसपास पेयजल के अलावा सुलभ शौचालय की सुविधा है और ना ही यूरिनल की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। बताया गया कभी-कभी महिला यात्रियों को बाथरूम जाने की नौबत उत्पन्न होती है तो आसपास के घर के लोगों से निवेदन करने पर वे महिला यात्रियों को बाथरूम जाती है। इसी तरह इस स्टैंड पर चापानल या सप्लाई वाटर की सुविधा मुहैया नही करायी गई है। पेयजल और सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध नही रहने से खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के ठहराव के लिए सुविधा नही है।
बोले लोग:
1. जमालपुर ऑटो स्टेंड पर नगर प्रशासन के द्वारा यात्रियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहिए।
मनोज पटेल, अधिवक्ता।
2. ऑटो स्टैंड पर शुलभ शौचालय की सुविधा नही रहने से खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
संजय भगत, प्राइवेट शिक्षक।
3. ऑटो स्टैंड का टेंडर नगर परिषद के द्वारा किया जाता है तो यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं नगर प्रशासन को कराना चाहिए।
राकेश चौधरी, जदयू नेता।
4. नगर प्रशासन की उदासीन नीति के कारण ऑटो स्टैंड पर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध नही कराई जा रही है।
शंकर पंडित, समाजसेवी।
5.जमालपुर ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना नगर प्रशासन की जिम्मेवारी होती है।
कौशल कुमार, व्यवसायी।
6. ऑटो स्टैंड पर यात्रियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध नही रहने से इस गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
संतोष मालाकर, समाजसेवी।
बोले कार्यपालक पदाधिकारी
ऑटो स्टैंड जमालपुर में यात्रियों के लिए समुचित सुविधाएं जल्द उपलब्ध करायी जाएगी। पेयजल और शौचालय की जल्द व्यवस्था होगी। इसके लिए स्टैंड पर जगह चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।
सोनी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी, गोगरी नगर परिषद।
फोटो: 34
कैप्शन: गोगरी: सुविधाविहीन गोगरी नगर परिषद का ऑटो स्टैंड।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।