छात्रहित में विज्ञान प्रदर्शनी का बेहद उपयोगी : प्राचार्य
मधेपुरा में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य रमेश कुमार रमण ने इसे छात्रहित में ज्ञानवर्धक...

मधेपुरा, नगर संवाददाता । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार क ी ओर से शनिवार क ो शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य रमेश कुमार रमण ने विज्ञान प्रदर्शनी क ो छात्रहित में उपयोगी व ज्ञानवर्द्धक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों में विज्ञान क ी समझ विकसित होती है। कार्यक्रम में साईंस क्वीज, सोलर सिस्टम का वीडियो प्रदर्शन और साईंस का मॉडल प्रदर्शित किया गया। साईंस क्वीज में वर्ग नवम् के छात्र सक्षम कुमार ने पहला स्थान, गोलू कुमार ने दूसरा, अंजली व लक्ष्मी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी के साईंस कम्यूनिकेटर मुकेश कुमार, टेक्नीशियन रीतेश कुमार, मोकिल कुमार की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम क ो सफल बनाने में वरीय शिक्षक रूपनारायण यादव, सुधा कुमारी, अरूण कुमारआर्य, डॉ. संतोष कुमार, आनंद रंजन, विकास कुमार, अमृता कुमारी मौजूद रहे।
, रानी कुमारी, निधि कुमारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।