बैशाखी पर पन्याली की रामगंगा नदी तट पर जुटे भक्त
चौखुटिया में वैशाखी पर्व पर भक्तों ने पन्याली रामगंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। रामपादुका मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान हुए, जिसमें बच्चों के जनेऊ, मुंडन और चूड़ाकर्म संस्कार शामिल थे। सुबह से भक्तों...
चौखुटिया। वैशाखी पर्व पर मासी के पन्याली रामगंगा नदी में सोमवार को भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। रामपादुका मंदिर परिसर में विभिन्न अनुष्ठानों हुए। साथ ही बच्चों का जनेऊ, मुंडन और चूड़ाकर्म आदि संस्कार कराए गए। सुबह चार बजे से ही यहां भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर राम चरणों में जलाभिषेक किया। वैशाखी के पावन पर्व पर बच्चों ने जनेऊ, मुंडन व चूड़ाकर्म संस्कार करवाया। यहां मंदिर समिति के भगवत बिष्ट, प्रधान शंकर जोशी, कैलाश तिवारी, पप्पू तिवारी, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, गणेश पांडे, राजेश फुलोरिया, कैलाश पाण्डे, मुख्य पुजारी हरीश पांडे, पुजारी गणेश पांडे आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।