बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज होगा जितवारपुर
बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज जितवारपुर गांव बनने जा रहा है। पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कलाकारों से बातचीत की और बताया कि इस परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इससे स्थानीय...

मधुबनी, नगर संवाददाता। बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज जितवारपुर गांव बनेगा। इस दिशा में लगातार वरीय पदाधिकारियों का पहुंचना भी जारी है। पूर्वमंत्री व नगर विधायक समीर कुमार महासेठ शुक्रवार को जितवारपुर गांव पहुंचकर वहां के कलाकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिले का जितवारपुर को बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज का सपना साकार होने वाला है। अब क्राफ्ट विलेज का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में करीब दस करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कलाकारों को अवगत कराते हुए कहा कि क्राफ्ट विलेज के लिए शिल्प का विकास, बाजार, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, म्यूजियम, गेस्ट हाउस, शिशु पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, सेमिनार हाल, प्रदर्शनी भवन, सड़क, नाला सहित अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मधुबनी पेटिंग, कलाकारों की संख्या करीब 50 हजार है। जिसमें मधुबनी पेंटिंग के नौ पद्मश्री कलाकार, करीब 20 नेशनल तथा 300 से अधिक राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकार हैं। इसमें कलाकारों की सर्वाधिक संख्या जितवारपुर की है। दुनिया भर में सालाना करीब 100 करोड़ का कारोबार करने वाला मधुबनी पेंटिंग्स और इसके कलाकारों के विकास के लिए जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने की पहल पांच साल से होती रही है। इस दौरान विश्वनाथ दत्त, अमित झा, राजकुमार पासवान, सुधीरा देवी, संगीता देवी, सविता देवी, पूनम देवी, बुधियार देवी, किरण देवी आदि शामिल थे।
विधानसभा में भी उठा था यह मुद्दा: हाल में भी यह मसला विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उद्योग मंत्री ने सवाल उठाया था। उन्होंने बताया कि मधुबनी पेंटिंग्स कलाकारों के गांव के रूप में विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाए जाने से दुनियाभर के कला प्रेमी यहां पहुंचेंगे। जिससे पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन सेवा के क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगा। कलाकारों की पेंटिंग्स की बिक्री बढ़ेगी। दुनियाभर पेंटिंग्स की डिमांड बढ़ेंगी। गुरुवार को कई वरीय पदाधिकारी कर चुके हैं दौरा: बता दे कि गुरुवार को विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार अमृतराज, बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक सिन्हा व सोहन कुमार झा ने जितवारपुर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान इन्होंने मधुबनी पेंटिंग्स कलाकारों से मुलाकात कर जितवारपुर के साथ-साथ मधुबनी पेंटिंग्स की खुबियों से अवगत हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।