Wheelchairs Distributed to Disabled Individuals in Musabani चार दिव्यांगों को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsWheelchairs Distributed to Disabled Individuals in Musabani

चार दिव्यांगों को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर

मुसाबनी में बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा चार दिव्यांजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। यह व्हीलचेयर पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका लखी मुर्मू के माध्यम से उपलब्ध कराई गई, जिन्होंने दिव्यांगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 17 April 2025 06:16 AM
share Share
Follow Us on
चार दिव्यांगों को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर

मुसाबनी। बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा बुधवार को विभाग की महिला पर्यवेक्षिका राखी दास एवं मंजोत्री सामद द्वारा मेड़िया पंचायत के रहने वाले चार दिव्यांजनों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। महिला प्रवेक्षिका ने बताया कि पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका लखी मुर्मू को दिव्यांग दशमत हसदा (55), अविनाश पातर (17), संजना पातर (20) के परिजनों ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद आंगनबाड़ी सेविका द्वारा उन्हें सभी जरूरी कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने एवं प्रभारी सीडीपीओ अदिति गुप्ता के निर्देश पर सभी दिव्यांगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।