Women Empowerment Dialogue in Khajouli Transforming Lives through Government Schemes महिला सशक्तीकरण से आर्थिक रूप से मजबूत हुई जीविका दीदी, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsWomen Empowerment Dialogue in Khajouli Transforming Lives through Government Schemes

महिला सशक्तीकरण से आर्थिक रूप से मजबूत हुई जीविका दीदी

खजौली प्रखंड के दतुआर एवं नरार में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से सशक्तिकरण और अपने जीवन में आए बदलावों पर चर्चा की। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 24 April 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण से आर्थिक रूप से मजबूत हुई जीविका दीदी

खजौली। खजौली प्रखंड के दतुआर एवं नरार जीविका महिला ग्राम संगठनों में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का बीपीएम आयुषी कुमारी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इसमें जीविका दीदियों के अलावा गांव की समस्त महिलाएं हिस्सा ली। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के जीवन में आए व्यापक बदलावों पर चर्चा किया। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर परिवार को किस प्रकार सशक्त और मजबूत कर रही है। इस पर भी चर्चा हुई। महिलाओं ने कहा कि बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कार्य किए है, यही कारण है कि पहले घर की चारदीवारी में कैद रहने वाली महिलाएं अब बेड़ियां तोड़कर आसमान में उड़ान भरने को तत्पर हैं। दूसरी तरफ अपने गांव के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी उन्होंने अपनी मंशा व्यक्त की। जिसके अंतर्गत तालाब का सौंदर्यीकरण जहां पर सभी महिलाएं पर्व त्योहार का उत्सव मनाती है। इसके अलावा योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार के बारे अपने सुझाव दिए। दरअसल बिहार में नई योजनाओं के सूत्रण और नीति निर्माण को लेकर महिला से संवाद किए जा रहे हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार एक नया अध्याय लिख सके। खजौली प्रखंड की रहने वाली सिया देवी

ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा संचालित सतत जीविकोपार्जन योजना की वजह से आज उनका जीवन बदल गया है। पहले उनकी आर्थिक स्थित बेहद नाजुक थी। लेकिन सरकार की योजना की बदौलत अब वह अपना उद्यम चला रही है। इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। संवाद के दौरान अन्य दीदी ने कहा कि उनकी बेटियों ने सरकार की मदद और प्रोत्साहन से उच्च शिक्षा हासिल की है और आज वह आगे बढ़ रही है। उक्त कार्यक्रम मे प्रखंड परियोजना प्रबंधक आयुषी कुमारी , क्षेत्रीय समन्वयक संजीत कुमार के साथ साथ सामुदायिक समन्वयक संदीप कुमार,अशोक कुमार , ज्योति कुमारी ,कविता भारती, प्रखंड कार्यालय से प्रतिनिधि ने भी भाग लिया एवं सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की। मौके पर महिला संगठन की जीविका दीदी मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।