प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित
चकिया में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तहत रविवार को एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष परशुराम पाण्डेय ने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।...

चकिया, एक संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वधान में रविवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परशुराम पाण्डेय ने की। इस कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक सह जिला प्रभारी अभिनव उमंग शामिल थे। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव पर पार्टी के संगठन को मजबूत कर लोगों में पार्टी की नीतियों को बताने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओ से विचार विमर्श कर प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव के अस्वस्थ्य रहने के कारण उनके पार्टी संबंधी जम्मिेवारियों का नर्विहन परशुराम पाण्डेय द्वारा करने की बात कही। मौके पर कोषाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, मिडिया प्रभारी सत्येंद्र नाथ तिवारी, जिला महासचिव श्यामसुंदर गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोतिहारी ओसादुल रहमान, नगर अध्यक्ष मधुरेन्द्र कुमार मधुर, राजेश कुमार ओझा, मदन सिंह, मो मोख्तार आलम, शुभम कुमार सहित पंचायत अध्यक्ष बीएलओ शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।