Mass Arrests in Motihari Over 1000 Offenders Captured in 3-Day Police Operation तीसरे दिन चले समकालिन अभियान में 397 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMass Arrests in Motihari Over 1000 Offenders Captured in 3-Day Police Operation

तीसरे दिन चले समकालिन अभियान में 397 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

मोतिहारी में तीन दिन चलाए गए समकालिन अभियान के तहत पुलिस ने 1025 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 763 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियान में शराब, वारंट और अन्य अपराधों से जुड़े...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 13 April 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
तीसरे दिन चले समकालिन अभियान में 397 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

मोतिहारी, निसं। बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के आदेश पर जिले में तीन दिनों से समकालिन अभियान चल रहा है। तीसरे दिन चले अभियान में पुलिस ने जिले के विभन्नि थाना क्षेत्र से 397 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों में से 298 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि समकालिन अभियान के तहत 35 इश्तेहार का तामिला कराया गया है। वहीं 18 कुर्की का नष्पिादन हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कांड में 264 तथा वारंट में 133 शामिल हैं। इसमें पुलिस पर हमला मामले में 4, शराब के साथ 15, शराब सेवन में 93 अभियुक्त शामिल हैं। इसके साथ ही 525 लीटर देशी व 16 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। जबकि ऑपरेशन नंबर प्लेट व हेलमेट के तहत 545 वाहनों से 3,22,500 रुपए का फाइन काटा गया है।

तीन दिन में पकड़े गए हैं 1025 अभियुक्त

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 72 घंटे तक चलाए गए समकालिन अभियान में 1025 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें पूछताछ के बाद 763 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जबकि 89 इश्तेहार का तामिला तथा 44 कुर्की का नष्पिादन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कांड में 650 तथा वारंट में 375 शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।