Tragic Drowning of 12-Year-Old Boy in Lalbekiya River During Festivities नहाने गये बालक की डूबने से मौत, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Drowning of 12-Year-Old Boy in Lalbekiya River During Festivities

नहाने गये बालक की डूबने से मौत

लालबकेया नदी में नहाते समय 12 वर्षीय ऋतिक कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह अपने गांव में एक पूजा समारोह के दौरान अन्य बच्चों के साथ नदी में गया था। गहरे पानी में डूबने के बाद उसे खोजा गया, लेकिन डॉक्टर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 17 May 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
नहाने गये बालक की डूबने से मौत

सिकरहना। लालबकेया नदी में नहाने गये एक बालक की मौत गुरूवार को गहरे पानी में डूबने से हो गयी। मृतक ढाका थाना क्षेत्र के हरूहानी गांव निवासी मनोज चौधरी का बारह वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है। गांव में एक व्यक्ति के घर में पूजा था, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं, पुरूष व बच्चे बगल स्थित लालबकेया नदी में नहाने गये थे। इसी क्रम में मृतक अन्य तीन चार बच्चों के साथ एक तरफ नहाने चला गया। गहरा पानी होने के कारण मृतक उस पानी में डूब गया। उसे डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। परिजन व ग्रामीण उसकी खोज शुरू की तो थोड़ी देर बाद वह उपलाता हुआ मिला।

पानी से निकालकर तुरंत उसे निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालक के शव का दाह संस्कार गुरूवार को ही कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के घरों में चीख पुकार मच गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। बगल में पूजा की खुशी गम में बदल गयी। इसकी पुष्टि मुखिया सहरोज खान ने की है। इधर, ढाका थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में परिजन द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।