Angry ASHA Workers Protest in Munger Ahead of Strike Demanding Fair Pay आशा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, 20-24 मई तक पांच दिवसीय हड़ताल की घोषणा, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsAngry ASHA Workers Protest in Munger Ahead of Strike Demanding Fair Pay

आशा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, 20-24 मई तक पांच दिवसीय हड़ताल की घोषणा

र शीघ्र संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगें: 1. 2500 रुपए मासिक मानदेय का नियमित भुगतान 2. सभी सात सूत्री मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 20 May 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
आशा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, 20-24 मई तक पांच दिवसीय हड़ताल की घोषणा

मुंगेर, एक संवाददाता बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट), जिला शाखा मुंगेर के बैनर तले सोमवार को सदर अस्पताल के समीप आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। यह प्रदर्शन आगामी 20 से 24 मई तक प्रस्तावित पांच दिवसीय हड़ताल की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। मौके पर संघ की अध्यक्षा ऊषा देवी ने कहा कि, गत हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुए समझौते के तहत 2500 रुपए मानदेय भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लागू करवाने की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। हमारी मांगें पूरी तरह वाजिब हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि, वे कैबिनेट बैठक कर इन मांगों को तत्काल लागू करें।

प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की अध्यक्ष ऊषा देवी एवं उपाध्यक्ष मेहरू निशा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि, यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगें: 1. 2500 रुपए मासिक मानदेय का नियमित भुगतान 2. सभी सात सूत्री मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करना 3. कार्य के अनुसार सम्मानजनक वेतन और स्थायित्व की गारंटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।