प्रदेश कांग्रेस सेवादल में बनाए गए पदाधिकारी
जमालपुर के कई समाजसेवियों को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। ब्रह्मदेव चौरसिया को सलाहकार समिति में चुना गया है। राजकुमार मंडल को बेगूसराय जोन का उपाध्यक्ष और डॉ....
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 11 May 2025 02:09 AM

जमालपुर। जमालपुर शहर के कई समाजसेवी नागरिकों को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल की ओर से बिहार प्रदेश सलाहकार समिति में जिन तीन व्यक्तियों का चयन किया है । उनमें एक जमालपुर शहर के ब्रह्मदेव चौरसिया शामिल है। वहीं नयागांव जमालपुर के राजकुमार मंडल को प्रदेश कांग्रेस सेवा दल बेगूसराय जोन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जमालपुर के ही डॉ. एनुअल को बेगूसराय जोन का महामंत्री बनाया गया है। उक्त चयन और नियुक्ति ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल में हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।