Chaitra Navratri Celebrations Divine Dance Academy Hosts Dandiya Event in Kharagpur मुढ़ेरी मुजफ्फरगंज में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsChaitra Navratri Celebrations Divine Dance Academy Hosts Dandiya Event in Kharagpur

मुढ़ेरी मुजफ्फरगंज में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन

चैत्र नवरात्र पर खड़गपुर के मुढ़ेरी मुजफ्फरगंज दुर्गा मंदिर में डिवाइन डांस एकेडमी द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 7 April 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
मुढ़ेरी मुजफ्फरगंज में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों ने धार्मिक आस्था की बयार के बीच कहीं रामधुन तो कही राम कथा व भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। प्रखंड के मुढ़ेरी मुजफ्फरगंज दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के पुनीत दिवस पर डिवाइन डांस एकेडमी की ओर से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिवाइन डांस एकेडमी के निदेशक नीतेश केशरी उर्फ गोलू के संयोजन में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में संस्थान के बच्चे बच्चियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में लावणी, डांडिया और बिहार का लोकनृत्य झिंझिया नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने सबों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में काव्या, खुशी, सोनम, वैष्णवी, तुलसी, खुशी, तान्या, सृष्टि, अनुपमा, असीमा भारती, आयुष, गौरव, दर्श, यश, प्रिंस, विशाल, सोनू, छोटू, राजीव, प्रेम आदि ने अपने नृत्य कौशल की प्रस्तुति से सबों की भरपूर तालियां बटोरी।

कार्यक्रम को लेकर मुढ़ेरी मुजफ्फरगंज की महिला, पुरुषों एवं युवाओं के साथ बच्चे और समिति सदस्यों ने उनका खूब उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डिवाइन डांस एकेडमी के बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रंजीत बिंद, सकलदेव बिंद, बेचन पासवान, पंकज सिंह, मुन्ना मंडल, संजीव साह, अजय कुमार, राजेश सिंह, शेरू, नीरज, आशीष, आर्यन बल्लभ, दिलखुश, चंदन, अमन आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।