Muzaffarpur Heat Wave Temperature Surges Above 40 C Forecast Predicts 43 C मौसम : पारा 40 डिग्री के पार, पछुआ हवा से लू जैसे हालात, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Heat Wave Temperature Surges Above 40 C Forecast Predicts 43 C

मौसम : पारा 40 डिग्री के पार, पछुआ हवा से लू जैसे हालात

मुजफ्फरपुर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो इस साल का अधिकतम है। अगले पांच दिनों में तापमान 43 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर हो गया है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 24 April 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : पारा 40 डिग्री के पार, पछुआ हवा से लू जैसे हालात

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एक पखवाड़े के बाद गर्मी में आई तेजी का असर बुधवार को दिखा। तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। यह इस साल अब तक का अधिकतम तापमान है। इसके साथ ही हवा के बदले रूख से मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया। हालांकि, पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट हुई है। इस कारण पिछले एक साल में पहली बार दिन व रात के तापमान में करीब 20 डिग्री का अंतर रहा। इससे लोगों को दिन में अधिक जलन महसूस हुई।

दो दिनों में पारा 43 पर जाने के आसार:

इधर, ग्रामीण कृषि मौसम विभाग के पूसा स्थित केंद्र ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया। केंद्र के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने तापमान के 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी पांच से सात डिग्री तक उपर जा सकता है। इससे दिन और रात का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर रह सकता है।

दिन चढ़ने तीखी हुई धूप, सड़कों पर सन्नाटा:

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ इसमें और तेजी आई। इस कारण भीषण गर्मी से स्कूली बच्चे, मजदूर, व्यवसायी और छोटे वाहन चालक परेशान दिखे। लोग बिना किसी जरूरी काम से बाहर निकलने से बचते रहे। दोपहर में तीखी धूप और तेज पछुआ के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री के साथ सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा। पूरे दिन 20 किमी की गति से पछुआ हवा चलती रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।