संजय सिनेमा के पास बाइक की टक्कर, एक गंभीर
मुजफ्फरपुर में संजय सिनेमा के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हुई। एक बाइक सवार को हल्की चोट आई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 26 May 2025 04:42 AM

मुजफ्फरपुर, प्रसं.। ब्रह्मपुरा थाना के देवरिया रोड में संजय सिनेमा के पास रविवार की रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार को हल्की चोट आई, जबकि दूसरा गंभीर है। गंभीर स्थिति में घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने बताया कि अचेतावस्था के कारण गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर ली गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।