On Holi wife cuts off husband private part when she is caught talking to her lover than murder होली पर पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; प्रेमी से बात करती पकड़ी गई, तो मार ही डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़On Holi wife cuts off husband private part when she is caught talking to her lover than murder

होली पर पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; प्रेमी से बात करती पकड़ी गई, तो मार ही डाला

वैशाली जिले में होली पर हुए विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिथिलेश ने पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते पकड़ लिया था। जिसके बाद गुस्साई प्रियंका ने पति का प्राइवेट पार्ट काट किया। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

sandeep लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 March 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
होली पर पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; प्रेमी से बात करती पकड़ी गई, तो मार ही डाला

बिहार के वैशाली जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जब होली के दिन फोन पर बात करने के विवाद को लेकर पत्नी इस कदर गु्स्साई, कि उसने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसे बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। जिसका पति ने विरोध किया, इसी बात से भड़की पत्नी ने पति को ही मार डाला। घटना करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव की है

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया। महिला से गहन पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के फोन बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। इसी बात को लेकर पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

ये भी पढ़ें:झाड़ू-पोछा लगाने वाली की बेटी का अपार्टमेंट में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट जख्मी
ये भी पढ़ें:पति ने पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकोल, दूसरी बीवी संग किया कांड
ये भी पढ़ें:दोनों आंखें निकाल लीं, प्राइवेट पार्ट काट ईंट-पत्थर भर दिए; बिहार में मर्डर

मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। ‌पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।‌

‌वहीं एसडीपीओ गोपाल मंडल का कहना है कि होली के दिन पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया था। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।