Patna will get a gift of Rs 1500 crore, CM Nitish will be in the capital today on Pragati Yatra पटना को मिलेगी 15 सौ करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर आज राजधानी में, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna will get a gift of Rs 1500 crore, CM Nitish will be in the capital today on Pragati Yatra

पटना को मिलेगी 15 सौ करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर आज राजधानी में

  • सीएम नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा पर पटना में रहेंगे। वे राजधानी को 1500 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 07:47 AM
share Share
Follow Us on
पटना को मिलेगी 15 सौ करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर आज राजधानी में

पटना में शुक्रवार को विकास के नए जुड़ेंगे। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1500 करोड़ की लागत से तैयार 500 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पटना में प्रस्तावित कई बड़ी योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क और पुल के निर्माण और चौड़ीकरण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

इसमें मुख्य रूप से जेपी गंगा पथ का पश्चिम की ओर दीघा से बिहटा (कोईलवर) तक और पूरब की तरफ दीदारगंज से मोकामा तक विस्तार शामिल है । गंगा पथ पर दीघा घाट के समीप पर्यटन के उद्देश्य से महाराष्ट्र और गुजरात में बने रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकास किया जाएगा। बाढ़ के उमानाथ मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा। पास के शमशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा। इसके अलावा भी कई घोषणा होनी है। वहीं रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक दोनों तरफ नहर के ऊपर भूमिगत नाले के साथ सड़क निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें:आरजेडी के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने किया बड़ा दावा

इसके साथ नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण व नेहरू पथ के दोनों तरफ से दीघा-एम्स पाटलि पथ को जोड़ा जाएगा। खगौल से नेहरू पथ होते हुए अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पर फोरलेन सड़क बनेगी। पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक और इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सर्पेटाईन नाले पर भूमिगत नाला के साथ फोरलेन सड़क बनेगी। गाय घाट में जेपी गंगा पथ के डाउन रैंप बनेगा तो गाय घाट से कंगन घाट होते हुए दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ को फोरलेन किया जाएगा।

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुक्रवार को होने वाली प्रगति यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये हैं। जिन जगहों पर सीएम जायेंगे, वहां पहले से ही बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार पकड़ुआ मुख्यमंत्री हैं, BJP के कठपुतली; खूब बरसे तेजस्वी यादव

प्रमुख योजनाएं

● जेपी गंगा पथ का कोईलवर और मोकामा तक होना है विस्तार

● नेहरू पथ के दोनों तरफ से जुड़ेगा दीघा-एम्स पाटलि पथ

● रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ और सर्पेटाईन नाले के ऊपर बनेगी सड़क

● पर्यटन के उद्देश्य से जेपी गंगा पथ का होगा विकास

● बाढ़ के उमानाथ मंदिर में पर्यटकीय सुविधाएं बढ़ेंगी

● पटना एम्स गोलंबर, जानीपुर होते हुए पईनापुर से नेवा तक दो लेन सड़क बनेगी

● परसा से संपतचक तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी होना है

ग्रामीण क्षेत्र में कई योजानाएं

एम्स गोलंबर, जानीपुर होते हुए पईनापुर से नेवा तक दो लेन सड़क बनेगी। परसा से संपतचक तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। पुनपुन प्रखंड के रसूलपुर के लखना पूर्वी में मोरहर नदी पर पुल बनेगा। सादिकपुर-पभेड़ा मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ से कंडाप (पुनपुन सुरक्षा बांध) होते हुए रामपुर, बहुआरा और बहुआरा मोड़ से चिरपुरा मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल बनेगा। पालीगंज में पुनपुन नदी पर समदा गांव और गुलरिया बिगहा के बीच पुल बनेगा।

उलार सूर्य मंदिर का विकास

पटना के सभ्यता द्वार को पश्चिम की ओर से एकता पार्क में जोड़ा जाएगा। पटना हार्ट और पार्किंग का निर्माण होगा। सभ्यता द्वार को पूरब की ओर नवनिर्मित पक्के गंगा घाट से जोड़ा जाएगा। पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा। राजीव नगर नाला पर भूमिगत नाला के साथ फोरलेन सड़क बनेगी।