Massive Fire Disaster in Sahaswan Over 150 Families Affected by Storm सहसवान अग्निकांड: खुले आसमान के नीचे आए 150 से ज्यादा परिवार, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMassive Fire Disaster in Sahaswan Over 150 Families Affected by Storm

सहसवान अग्निकांड: खुले आसमान के नीचे आए 150 से ज्यादा परिवार

Badaun News - बदायूं के सहसवान क्षेत्र में भीषण आंधी के दौरान आग लगने से 150 से ज्यादा परिवारों के घर और सामान जल गए। कई मवेशी भी मरे। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसील प्रशासन ने प्रभावित परिवारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 22 May 2025 03:51 PM
share Share
Follow Us on
सहसवान अग्निकांड: खुले आसमान के नीचे आए 150 से ज्यादा परिवार

बदायूं। बीती रात भीषण आंधी के दौरान सहसवान के आधा दर्जन गांवों में हुए अग्निकांड में 150 से ज्यादा परिवारों के घर और सामान जल गए साथ ही मवेशी भी जलकर मौत हो गई। रात को डीएम एसएसपी के निरीक्षण के बाद राजस्व टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। गुरुवार की सुबह तक सहसवान क्षेत्र के सभी आधा दर्जन गांवों में अग्निकांड पर पूरी तरह काबू पा लिया है। इसके बाद पता चला है सहसवान के गांव जमुनी में करीब 100 परिवार के घर और सामान जल गया है। जिसमें काफी मवेशी भी जले हैं इसके अलावा मालपुर ततेरा और सोनबूढ़ी सहित अन्य गांव में भी अग्निकांड से लोगों के घर और सामान जल गया।

देर रात तक अग्निकांड के बाद घटनास्थल पर डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सुबह से तहसील प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और अग्निकांड के गांव में सर्वेकर के लिए लग गई हैं। वही पीड़ित परिवारों को ठहराने और खाने की व्यवस्था में तहसील प्रशासन जुटा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।