Delhi ncr weather update rain and storm predicted for next four days दिल्ली-NCR में जारी रहेगा बारिश का दौर, आंधी-तूफान की भी चेतावनी; जानें अगले 6 दिन का मौसम अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi ncr weather update rain and storm predicted for next four days

दिल्ली-NCR में जारी रहेगा बारिश का दौर, आंधी-तूफान की भी चेतावनी; जानें अगले 6 दिन का मौसम अपडेट

Weather update delhi-ncr : दिल्ली-एननसीआर में बुधवार देर शाम हुई बारिश और आंधी-तूफान से मौसम सुहाना बना हुआ है। गुरुवार की सुबह ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 May 2025 03:49 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-NCR में जारी रहेगा बारिश का दौर, आंधी-तूफान की भी चेतावनी; जानें अगले 6 दिन का मौसम अपडेट

Weather update delhi-ncr : दिल्ली-एननसीआर में बुधवार देर शाम हुई बारिश और आंधी-तूफान से मौसम सुहाना बना हुआ है। गुरुवार की सुबह ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान था। आईएमडी ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने और शुक्रवार और शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। देर शाम गरज के साथ बारिश होने और 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

शनिवार को अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 से 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। देर शाम गरज के साथ बारिश होने और 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी हल्का बादल छाया रहेगा, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मंगलवार और बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की संभावना है। मंगलवार को हल्की बारिश होने के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

खराब श्रेणी में पहुंची हवा

गुरुवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 पर पहुंच गया, जिससे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।