आजपा विस चुनाव में 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी : चंद्रवंशी
आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता पार्टी- आजपा 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि यदि किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन हुआ तो रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने संगठन को...

आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता पार्टी- आजपा 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यदि किसी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ तो उसके मुताबिक रणनीति तय की जाएगी। सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने ये बातें कही। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने और सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर बिहार कार्यकारिणी अध्यक्ष नन्द किशोर ठाकुर, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मोहम्मद परवेज खान, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुदर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव राम किशोर सिंह, प्रभारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेखा कुमारी, प्रदेश महासचिव मधुबाला देवी एवं पार्टी के विभिन्न जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।