Bihar Assembly Elections Mahagathbandhan Forms 21-Member Coordination Committee महागठबंधन की 21 सदस्यीय समन्वय समिति गठित, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Assembly Elections Mahagathbandhan Forms 21-Member Coordination Committee

महागठबंधन की 21 सदस्यीय समन्वय समिति गठित

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने 21 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। इसमें तेजस्वी यादव सहित राजद, कांग्रेस, वाम दलों और वीआईपी के सदस्य शामिल हैं। समिति में राजद के पांच, कांग्रेस के चार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 24 April 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
महागठबंधन की 21 सदस्यीय समन्वय समिति गठित

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में महागठबंधन की 21 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन कर लिया गया है। इसमें समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के पांच सदस्य, कांग्रेस के चार सदस्य एवं वाम दलों और वीआईपी के तीन-तीन सदस्य शामिल किए गए हैं। मालूम हो कि महागठबंधन में छह घटक दल शामिल हैं। इनमें राजद, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, भाकपा माले और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। महागठबंधन सूत्रों के अनुसार, राजद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, सांसद संजय यादव, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता और प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू समन्वय समिति के सदस्य बनाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधायक शकील अहमद खान समन्वय समिति में शामिल हैं ।

वहीं, भाकपा माले से पार्टी के राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, सांसद राजा राम सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, राम बाबू कुमार एवं अजय कुमार सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से राज्य सचिव ललन चौधरी, विधायक दल के नेता अजय कुमार एवं अवधेश कुमार को समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया है। विकासशील इंसान पार्टी की ओर से संस्थापक एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पप्पू चौहान को सदस्य बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।