Launch of Quarterly Labor Magazine by Labor Resources Minister to Benefit Workers and Youth श्रमिकों और युवाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी: मंत्री, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsLaunch of Quarterly Labor Magazine by Labor Resources Minister to Benefit Workers and Youth

श्रमिकों और युवाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी: मंत्री

श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को नियोजन भवन में त्रैमासिक श्रम संवाद पत्रिका का विमोचन किया। यह पत्रिका श्रमिकों और युवाओं को लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ बाल श्रम रोकने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 8 April 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
श्रमिकों और युवाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी: मंत्री

श्रम संसाधन विभाग की त्रैमासिक श्रम संवाद पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन मंगलवार को नियोजन भवन में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया। श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि इस पत्रिका से श्रमिकों और युवाओं को उनके लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी देगा। बाल श्रम रोकने के लिए जागरूक भी करेगा। मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के हितों, कल्याणकारी योजनाओं, श्रम सुधारों और कौशल विकास की दिशा में सरकार के प्रयासों को यह पत्रिका प्रतिबिंबित करती है। राज्य में श्रम कानूनों में किए गए बदलाव के साथ सरकारी आईटीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन, असंगठित कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाए, कैरियर मार्गदर्शन, महिला सशक्तीकरण में कौशल विकास की भूमिका जैसे कई विषयों पर जानकारी दी गई है। विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि पत्रिका में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, गिरमिटिया से गूगल तक अंतरराष्ट्रीय प्रवासन की प्रवृत्ति, औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 और श्रम अधिनियमों का इतिहास जैसे विषयों पर लेख हैं। साथ ही राज्य के नियोजनालयों और कॅरियर सेंटर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया है। मौके पर विशेष सचिव राजीव रंजन, आलोक कुमार, श्रम आयुक्त राजेश भारती आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।