दिन में भीषण गर्मी लोगों बेहाल कर रही
हरिद्वार, संवाददाता।लोग भीषण गर्मी से परेशान है। लगातार बढ़ती गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दिन में चटक धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग भीषण गर्मी से प

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। लगातार बढ़ती गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दिन में चटक धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 01 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।