Buddha Jayanti Celebrations in Purnea Community Unites to Spread Buddha s Message शहर में अलग-अलग जगहों पर मनाई गई बुद्ध जयंती, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBuddha Jayanti Celebrations in Purnea Community Unites to Spread Buddha s Message

शहर में अलग-अलग जगहों पर मनाई गई बुद्ध जयंती

पूर्णिया में बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर सेवा सदन, नेवा लाल चौक, और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बामसेफ जिला अध्यक्ष दीपनारायण पासवान ने गांव-गांव में बुद्ध का संदेश फैलाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 16 May 2025 05:34 AM
share Share
Follow Us on
शहर में अलग-अलग जगहों पर मनाई गई बुद्ध जयंती

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इनमें स्थानीय अंबेडकर सेवा सदन, नेवा लाल चौक, गांधी नगर बहुजन कार्यालय, बामसेफ कार्यालय, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के द्वारा काफी धूम धाम से बुद्ध जयंती मनाई गई। सभी जगहों पर पंचशील धम्म ध्वज को फहराया गया। बामसेफ जिला अध्यक्ष दीपनारायण पासवान ने कहा कि आगामी वर्ष और विस्तारित तरीके से सुदुर गांव-गांव में भी बुद्ध का संदेश पहुंचाया जाएगा। अलग अलग जगहों में हुए कार्यक्रम में उपेन्द्र दास, अशोक कुमार यादव, रंजीत पासवान, प्रदीप पासवान, शंभू प्रसाद दास, सत्यनारायण रजक, अशोक कुमार पासवान, चंद्रकला कुमारी, बीरेंद्र कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शंभू प्रसाद दास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जानकारी भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उमेश प्रसाद यादव ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।