गांजा के साथ पांच महिला एवं एक पुरुष तस्कर गिरफ्तार
रूपौली, एक संवाददाता। वाहन जांच के क्रम में टीकापट्टी पुलिस ने कुल 27.750 किलोग्राम गांजा के साथ तीन महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया।

रूपौली, एक संवाददाता। वाहन जांच के क्रम में टीकापट्टी पुलिस ने कुल 27.750 किलोग्राम गांजा के साथ तीन महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में पोठिया की तरफ आ रहे एक टोटो पर सवार व्यक्ति की तलाशी में 11.100 किलोग्राम गांजा बरामद हआ। उसकी निशानदेही पर टोटो पर सवार अन्य पुरुष और एक महिला की तलाशी के क्रम में महिला के पास से 2.608 किलोग्राम एवं पुरुष के पास से 3.560 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वही दूसरी टोटो पर सवार दो महिलाओं की तलाशी में उसके पास से 7.370 किलोग्राम एवं 3.040 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि गांजा बरामद करते हुए मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी अजय कुमार सिंह, झूमो देवी, अरुणा देवी, रूबी देवी और टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी बुलबुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जांच दल में एसआई कृष्ण कुमार सिंह, संजय कुमार पंकज, उपेन्द्र कुमार, ललन कुमार यादव शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।