धार्मिक न्यास के प्रशासक ने लिया मंदिर का जायजा
सीतामढ़ी में विधि विभाग के सचिव अंजनी कुमार सिंह ने पुनौराधाम जानकी मंदिर और नगर स्थित जानकी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मां जानकी के दरबार में पूजा अर्चना की और महंत कौशल किशोर दास से आशीर्वाद...

सीतामढ़ी। राज्य सरकार के विधि विभाग के सचिव सह बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के प्रशासक अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को पुनौराधाम जानकी मंदिर,नगर स्थित जानकी मंदिर एवं पंथपाकर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम प्रशासक ने जगतगुरू श्रीराम भद्राचार्य से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। फिर पुनौरा धाम जानकी मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां जानकी के दरबार में मत्था टेक कर पूजा अर्चना की। जहां पुनौरा धाम जानकी जन्मभूमि मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने प्रशासक का स्वागत किया।उन्होंने सीता कुंड,सीता प्रेक्षा गृह,यात्री निवास सहित अन्य भवनों का निरीक्षण किया।फिर मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष महंत कौशल किशोर दास के कुटिया में जाकर उनसे आशीर्वाद लिया।महंत
ने मां सीता के जन्म से संबंधित विशेष जानकारी से अवगत कराया।प्रशासक मंदिर की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे और कई नर्दिेश दिए। मौके पर मंदिर न्यास समिति के सह सचिव प्रो उमेश चंद्र झा, कोषाध्यक्ष मनमोहन कौशिक, सदस्य रघुनाथ प्रसाद, श्रवण कुमार एवं मंदिर के उत्तराधिकारी राम कुमार दास मौजूद थे।उसके बाद प्रशासक पंथ पाकर जाकर निरीक्षण किया। जानकी मंदिर का किया निरीक्षण : नगर स्थित रजत द्वार राम जानकी मंदिर (जानकी स्थान) में जाकर मां जानकी का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने उर्विजा कुंड व अन्य स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया।प्रशासक के पहुंचते ही मंदिर के महंत विनोद दास एवं लोगों ने उनका स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।