महाअष्टमी पर भक्तों ने सुख समृद्धि का मांगा वरदान
सीतामढ़ी में चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी पर भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ी। महिलाएं मां महागौरी की पूजा के लिए पहुंचीं और भोग चढ़ाया। विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नौवें दिन...

सीतामढ़ी। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को महाअष्टमी पर शक्ति स्वरूपा महागौरी के दर्शन व पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ मंदिरों व पूजा पंडालों में उमड़ी।सुबह से ही महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति,सुहाग की मनोकामना व परिवार की सुख समृद्धि के लिए मां के दर पर पहुंच कर चुनरी चढ़ाई।नगर के दुर्गा देवी मंदिरों में विधिवत भोग लगाया व पूजा अर्चना की। सभी पूजा पंडालों व मंदिरों में माता के दर्शन के हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका।विभिन्न पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई पूजा आयोजकों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाया गया है।पंडालों में मां के भक्ति गीत से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। पूजा पंडालों में भीड़
पुनौरा धाम पंच मंदिर चौक, ब्रह्म स्थान स्थित जय मां चैती दुर्गा पूजा समिति के सेवक बेचू साह,अजय साह ने बताया कि नवमी पूजा पर सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।मां शक्ति पूजा समिति,पुंडरीक क्षेत्र,सूर्य मंदिर स्थान पुनौरा के मां शक्ति पूजा समिति,जानकी मंदिर वैदेही नगर स्थित सरोवर पोखर के समीप दुर्गा पूजा समिति एवं आई टी आई के समीप शांतिनगर स्थित दुर्गा पूजा समिति में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष भक्तों ने पूजा अर्चना की।
नौवें दिन सिद्धिदात्री की होगी पूजा
चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन रविवार को देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जायेगी।मंदिरों व घरों में नौवें दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले श्रद्धालु विधिवत रूप से हवन करेंगे।कई पूजा समितियों ने बताया कि नवमी के अवसर पर माता को 56 प्रकार का भोग लगाया जाएगा।
माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी हुई पूजा
सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र में वासंती नवरात्रा महापर्व के अवसर पर पूजा आयोजकों द्वारा शनिवार को माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को पूजा-अर्चना श्रद्धा-भक्ति के साथ की गयी। प्रखंड क्षेत्र के मनियारी चौक स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर व नरकटिया गांव के समीप बौद्धि माता मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के सहयोग से माता दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गयी है। जहां वासंती नवरात्रा महापर्व के अष्टमी तिथि को भाड़ी भीड़ जुट रही है। दोनों पूजा स्थलों पर पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा पंडालों में विद्वान पंडितों द्वारा 24 घंटे दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। वही माता दुर्गा के दरबार में सुबह एवं शाम संध्या आरती में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं जुटती है। प्रखंड क्षेत्र के मोहनी मंडल गांव निवासी पंडित जगदीश मिश्र ने बताया कि नवरात्रा महापर्व करने से भक्तों के सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते है और उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।