नानपुर: नहाने के दौरान पोखरा में डूबी बच्ची, मौत
नानपुर दक्षिणी में बुधवार को एक 11 वर्षीय बच्ची अनिसा कुमारी की पोखरा में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी सहेलियों के साथ नहाने गई थी, लेकिन गहरे पानी में चली गई। सीओ सुमित कुमार यादव और पुलिस ने घटना...

नानपुर दक्षिणी में बुधवार की दोपहर पोखरा नहाने गई बच्ची की मौत हो डूबने से हो गई। मृतक की पहचान नानपुरदक्षिणी निवासी राजू कुमार की 11 वर्षीय पुत्री अनिसा कुमारी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सुमित कुमार यादव, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, मुखिया सुजीत कुशवाहा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। लोगों ने बताया कि दोपहर में मृतक अपने सहेलियों के साथ बच्चू महतो के पोखरा में गई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई। जब तक लोग बचाने का प्रयास करते बच्ची की मौत हो गई।
लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी लाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के नियम के अनुसार मुआवजा दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।