दो पंचायतों को छोड़कर आठ पंचायतों में कचरा उठाव ठप
गुठनी प्रखंड में कचरा प्रबंधन केंद्रों की कमी के कारण सड़क किनारे कचरा जमा हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। 10 पंचायतों में से केवल 2 में कचरा प्रबंधन का काम हो रहा है। जबकि 3...

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों जगहों पर सड़क किनारे लगे कचरा से जहां बदबू आती है। वही आने वाले दिनों में संक्रामक बीमारी का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इसका मुख्य कारण 8 पंचायत में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का नहीं होना है। वहीं प्रखंड मुख्यालय के 10 पंचायत में सिर्फ दो पंचायत में कचरा प्रबंधन के लिए काम किया जा रहा है। जबकि सात पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण नहीं होने से इन पंचायत में ग्रामीण कचरे को सड़क किनारे और सार्वजनिक जगहों पर फेंक रहे हैं। जिस पर आज तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की नजर तक नहीं गई। बीडीओ डॉ संजय कुमार का कहना है कि कचरा अपशिष्ट केंद्रो का निर्माण तेजी से चल रहा है। आने वाले दिनों में इन पंचायत में कचरा अपशिष्ट केंद्र का निर्माण हो जाएगा। उनका कहना है कि इसके लिए लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है। तीन पंचायतों में नही शुरू हुआ अपशिष्ट केंद्र का काम प्रखंड के तीन पंचायतों में कचरा अपशिष्ट केंद्र का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। जबकि लोगों के घरों में कचरा उठाने का डब्बा भेज दिया गया हैं। जिन पंचायतों में कचरा अपशिष्ट केंद्र नही बना है। उनमें बलुआ, बरपलिया और सोहगरा पंचायत शामिल है। वही ग्रामीणों का आरोप है की कचरा प्रबंधन का आज तक कोई हल नहीं निकाला गया। जिससे लोगो को काफी असुविधा हो रही है। किस पंचायत में कितना घर से उठता है कचरा प्रखंड में पड़री और सोनहूला पंचायत में कुल 4162 घर है। जिनमे पड़री पंचायत में 2446 और सोनहुला में 1765 घर से कचरा उठाया जाता है। वही इन पंचायत से 60 प्रतिशत लोग ही कचरा शुल्क दे रहे हैं। आंदर: कचरा उठाव के दस रुपये फीस निर्धारित प्रखंड मुख्यालय के 10 पंचायत में कचरा उठाओ के लिए जहां ₹10 फीस निर्धारित की गई है।वहीं सुविधा अभी भी पूरी तरह लग रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जहां समय से कचरा का उठाव नहीं किया जाता है। वहीं कई जगहों पर कचरा निस्तारण केंद्र नहीं होने से कचरे का ढेर लगा हुआ है। पंचायत में अभी भी कचरा उठाओ के लिए कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। हालांकि कई जगहों पर कचरा उठाओ के लिए लोग फीस भी दे रहे हैं। लेकिन उनकी माने तो यह अभी तक पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।