सुपौल : ओलावृष्टि से आम व लीची को नुकसान
सरायगढ़ में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। किसानों की चिंताएँ बढ़ गई हैं क्योंकि गेहूं और मकई की फसलें बारिश और तेज हवा से प्रभावित हुई हैं। ओलावृष्टि ने आम, लीची,...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलFri, 11 April 2025 02:01 AM

सरायगढ़। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश एवं तेज हवा चलने से गेहूं और मकई की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कहीं-कहीं ओला गिरने से आम, लीची, गेहूं, मक्का को क्षति पहुची है। किसानों ने बताया कि अब तक अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल लगी है। कुछ खेतों में गेंहू फसल कटाई होने पर भी खेतों में पसरा हुआ है। अब इसमें पानी जमा होने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। इससे किसान हताश हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।