Villagers Protest Power Outage Due to Burnt Transformer in Tuthi Panchayat सुौल : जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से आक्रोश, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsVillagers Protest Power Outage Due to Burnt Transformer in Tuthi Panchayat

सुौल : जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से आक्रोश

छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत के वार्ड 11 में पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे ग्रामीणों को गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में रात बिताने को मजबूर ग्रामीणों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलWed, 16 April 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
सुौल : जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से आक्रोश

बलुआ बाजार, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत के वार्ड 11 मंडल टोला में पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर जला है। इसके कारण शाम ढलते ही टोला में अंधेरा पसर जाता है। ट्रांसफार्मर जले रहने से ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी होती है। जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। विभागीय उदासीनता से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मनोज मंडल, काली मंडल, लालो देवी, चंद्रकांती देवी, रेणु देवी, अंजली देवी, रंजू देवी, विनीता देवी, रीता देवी, सीता देवी, भगिया देवी, मनोज मंडल, बच्चा मंडल, ताराचंद मंडल, शंभु मंडल, जगमोहन मंडल, कुलानंद मंडल, सुगानंद मंडल आदि ने बताया कि दस दिन पहले ही ठनका गिरने के दौरान ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके कारण टोला में बिजली आपूर्ति बंद है। उमस भरी गर्मी में हमलोगों का बुरा हाल है। रात के समय बस्ती में अंधकार पसरा रहता है। बिजली की समस्या को लेकर कई बार विधायक और बिजली विभाग के अधिकारी से गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उमस भरी गर्मी में हमलोगो को रतजग्गा करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पोल नहीं रहने के कारण बांस के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। विभाग बांस को हटाकर पोल लगाने की दिशा में भी उदासीन बना हुआ है। बांस के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति से लोगों में अक्सर भय बना रहता है कि कभी अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाये। उधर, बिजली विभाग के एई धनजंय कुमार ने बताया कि ठूठी पंचायत के वार्ड 11 में ट्रांसफार्मर जले रहने की सूचना नहीं है। जानकारी मिली है। स्थल पर जल्द ही जेई को भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।