Wild boar attacks children playing outside the house 4 children injured serious facial injuries घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर जंगली सुअर का हमला; 4 बच्चे घायल, चेहरे पर गंभीर चोट, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Wild boar attacks children playing outside the house 4 children injured serious facial injuries

घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर जंगली सुअर का हमला; 4 बच्चे घायल, चेहरे पर गंभीर चोट

पश्चिमी चंपारण के पिपरासी में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर जंगली से भटके सुअर ने हमला कर दिया। जिसमें 4 बच्चे घायल हो गए। वहीं 9 साल की बच्ची के चेहरे पर कई टांके लगे हैं। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से गांव में जगंली जानवरों की दहशत है।

sandeep हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, पिपरासी/पश्चिमी चंपारणTue, 15 April 2025 03:16 PM
share Share
Follow Us on
घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर जंगली सुअर का हमला; 4 बच्चे घायल, चेहरे पर गंभीर चोट

पश्चिमी चंपारण के पिपरासी प्रखंड स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत के रहमानपुर गांव में मंगलवार को दोपहर जंगल से भटक कर आए एक सुअर ने गांव में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। जिसमें चार बच्चे घायल हो गए। 9 वर्षीय लड़की के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार मरचहवा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मुखिया गुलाब चौहान ने बताया कि गांव की उत्तर दिशा में खुला क्षेत्र है। जो दियारा क्षेत्र से जुड़ता है। दियारा क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवर भटक कर चले आते है। मंगलवार की दोपहर श्याम बदन यादव के दरवाजे पर उनकी बेटी प्रियंका कुमारी, पड़ोस की बच्ची शालू कुमारी, प्रिंस कुमार, वसुनंदन कुमार के साथ खेल रही थी। इसी बीच जंगली सुअर ने बच्चों पर हमला कर दिया।

जिसमें प्रियंका कुमारी के चेहरे पर दो जगह गंभीर चोट लग गई। वहीं अन्य बच्चों को हल्की चोट आई। बच्चों के चीखने की आवाज सुन जब आसपास के लोग दौड़े, तो सुअर सरेह के तरफ भाग गया। घायल लड़की के परिजन और आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो प्रियंका की स्थिति काफी नाजुक थी। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को आननफानन में पास के मारचहवा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां प्रियंका के चेहरे में टांके लगाए गए।

ये भी पढ़ें:जंगली सुअरों के आतंक से सिर्फ यह 6 जिले ही बचे, फसल बर्बाद कर खून भी बहा रहे
ये भी पढ़ें:आवारा कुत्तों के बाद जंगली सुअर का आतंक; सुपौल में 5 लोगों को पहुंचाया अस्पताल

वहीं अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। जिनको दवा देकर घर भेज दिया गया है। प्रियंका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं भागते वक्त सुअर ने धनु यादव की भैंस को भी घायल कर दिया। वहीं रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि फसलों के कटाव हो जाने के कारण जानवरों के छिपने में दिक्कत होती है। इस लिए वो भटक कर रिहायशी क्षेत्र में कभी-कभी चले आते है। उन्होंने बताया कि घायलों के परिजनों द्वारा आवेदन देने पर उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं लोगों को दियारा क्षेत्र में जाने वक्त सचेत रहने की सलाह दी गई है।