DA Hike 16 percent announced for bank employees after make modi govt 16% तक बढ़ा इन कर्मचारियों का DA, सरकार बनने के बाद बड़ा ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़DA Hike 16 percent announced for bank employees after make modi govt

16% तक बढ़ा इन कर्मचारियों का DA, सरकार बनने के बाद बड़ा ऐलान

  • DA Hike: बैंक के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी DA पर तोहफा मिला है। मई, जून और जुलाई के लिए यह भत्ता 15.97% होगा।

Varsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाताTue, 11 June 2024 05:47 PM
share Share
Follow Us on
16% तक बढ़ा इन कर्मचारियों का DA, सरकार बनने के बाद बड़ा ऐलान

DA Hike: बैंक के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी DA पर तोहफा मिला है। मई, जून और जुलाई के लिए यह भत्ता 15.97% होगा। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने 10 जून, 2024 को जारी एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है। बता दें कि इस साल मार्च महीने में आईबीए और बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 17% की वार्षिक वेतन वृद्धि पर सहमति दी थी। यह नवंबर 2022 से प्रभावी होगा। इस वजह से सरकारी बैंकों पर लगभग 8,284 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। वहीं, वेतन वृद्धि से लगभग 8 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

महिला कर्मचारियों के लिए छुट्टी

सभी महिला कर्मचारियों को चिकित्सा प्रमाणपत्र दिए बगैर भी हर महीने एक दिन की बीमारी की छुट्टी लेने की अनुमति होगी। वहीं, रिटायर कर्मचारियों के मामले में इस बात पर सहमति बनी है कि मासिक अनुग्रह राशि का भुगतान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा भुगतान की जाने वाली पेंशन/ पारिवारिक पेंशन के अतिरिक्त किया जाएगा। यह रकम उन रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगी जो 31 अक्टूबर, 2022 या उससे पहले पेंशन प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं। उस तारीख को रिटायर होने वाले लोग भी दायरे में आएंगे।

ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने 3 करोड़ लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, ये शेयर बने रॉकेट, खरीदने की लूट

5 वर्किंग डेज

बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 वर्किंग डेज यानी पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग कर रहे हैं। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और बैंक यूनियन इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं और सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। मार्च 2024 में संयुक्त घोषणा में कहा गया कि इसके तहत पीएसयू बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम करने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह प्रस्ताव सभी शनिवारों को बैंक छुट्टियों के रूप में मान्यता देता है। हालांकि जब सरकार की अधिसूचना के बाद ही यह प्रस्ताव प्रभावी होगा।

 

ये भी पढ़ें:सरकार ने पहली कैबिनेट में DA बढ़ाने का किया ऐलान, इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार

इस बीच, केंद्रीय कर्मचारियों को साल की दूसरी छमाही के डीए का इंतजार है। अभी डीए 50 फीसदी है। आने वाली छमाही के लिए 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऐसे में यह अनुमान है कि कर्मचारियों का डीए 54 फीसदी हो जाएगा।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।