Assam HS Result 2025 Date, Time: कल जारी होगा असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, यहां कर सकेंगे चेक
Assam HS Result 2025: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 को कल 30 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। असम उच्च माध्यमिक रिजल्ट 2025 को कल सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा।

HS Result 2025 Date Assam: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 को कल 30 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। असम उच्च माध्यमिक रिजल्ट 2025 को कल सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा। असम बोर्ड रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
असम सरकार के उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, जनजातीय मामलों के कैबिनेट मंत्री रनोज पेगु ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर असम एचएस परिणाम 2025 की तारीख और समय साझा किया। ट्वीट में लिखा है, "मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि आर्ट्स, साइंस, वाणिज्य और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए उच्च माध्यमिक 2025 का रिजल्ट कल (30 अप्रैल 2025) सुबह 9:00 बजे घोषित किया जाएगा। एएसएसईबी जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। इस साल कुल 3,02,420 छात्र एचएस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।"
आपको असम उच्च माध्यमिक 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करने की सुविधा दी जाती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अभी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान आपको आपका रिजल्ट एसएमएस से भी भेजेगा, इसके अलावा आप लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यहां मिलेगा असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक (Assam HS Result 2025)
Assam HS 12th Result 2025: पिछले वर्ष कैसा रहा था 12वीं रिजल्ट?
पिछले वर्ष असम उच्च माध्यमिक (HS) रिजल्ट यानी कक्षा 12वीं रिजल्ट 9 मई 2024 को जारी किया गया था। करीब 2.73 लाख छात्र असम 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 2.42 लाख छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। साइंस स्ट्रीम से निखिलेश दत्ता, कॉमर्स से सुकन्या कुमार और आर्ट्स से संकल्पजीत ने असम उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 में टॉप किया था।
AHSEC Assam Result 2025: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।