Bihar Board 10th Result Declared : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक
- BSEB Bihar Board 10th Result Declared: बिहार बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री के साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद रहें।

BSEB Bihar Board 10th Result Declared: बिहार बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री के साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद रहें। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com , onlinebseb.in के अलावा - www.livehindustan.com/career/Results पर भी चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या रोल कोड की जरूरत पड़ेगी।
बिहार बोर्ड 10वीं में समस्तीपुर की साक्षी, गेहरी की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। इन तीनों को ही 500 में से 489 अंक प्राप्त हुए हैं। इस साल का रिजल्ट 82.11 फीसदी रहा है। टॉप 10 स्टूडेंट्स में 123 बच्चे शामिल हैं। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं। वहीं टॉप 3 में 11 स्टूडेंट शामिल हैं
टॉप 3 में स्टूडेंट की लिस्ट-
1 साक्षी कुमारी महिला राम नरेश शर्मा जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 489 97.80 1
2 अंशू कुमारी महिला भूपेन्द्र साह भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी 489 97.80 1
3 रंजन वर्मा पुरुष शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर 489 97.80 1
4 पुनित कुमार सिंह पुरुष संतोष कुमार सिंह आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर 488 97.60 2
5 सचिन कुमार राम पुरुष भूदेव राम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई 488 97.60 2
6 प्रियांशु राज पुरुष राजीव कुमार आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर 488 97.60 2
7 मोहित कुमार पुरुष उपेन्द्र पंडित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका 487 97.40 3
8 सूरज कुमार पांडे पुरुष पुष्पेंद्र कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका 487 97.40 3
9 खुशी कुमारी महिला संजय प्रसाद आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास 487 97.40 3
10 1 प्रियांशु रंजन पुरुष तेज नारायण बोसाक आरके हाई स्कूल, आजमनगर 487 97.40 3
11.रोहित कुमार पुरुष संजय कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 487 97.40 3