JPSC mains result 2023 declared 864 candidates pass JPSC mains result : जेपीएससी मेंस का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी सफल, इंटरव्यू डेट जल्द, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JPSC mains result 2023 declared 864 candidates pass

JPSC mains result : जेपीएससी मेंस का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी सफल, इंटरव्यू डेट जल्द

JPSC mains result : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मंगलवार को संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया। 342 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 864 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 09:35 AM
share Share
Follow Us on
JPSC mains result : जेपीएससी मेंस का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी सफल, इंटरव्यू डेट जल्द

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मंगलवार को संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया। 342 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 864 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब इनके साक्षात्कार की तिथि जल्द घोषित होगी। मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 22 से 24 जून तक हुई थी, पर जेपीएससी अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने से परिणाम रुका था।

जिन 342 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा हुई थी, उनमें उप समाहर्ता के 207, डीएसपी के 35, राज्य कर पदाधिकारी के 56, कारा अधीक्षक के दो, झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) के 10, जिला समादेष्टा एक, सहायक निबंधक के आठ, श्रम अधीक्षक के 14, प्रोबेशन पदाधिकारी के छह और उत्पाद निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं।

यह भी बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए 27 जनवरी 2024 को विज्ञापन जारी हुआ था। 17 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। 22 अप्रैल को जारी परिणाम में 7011 अभ्यर्थी सफल हुए थे। झारखंड लोक सेवा आयोग ने करीब 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद 11वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। यह परिणाम झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का है। इधर, परिणाम जारी किए जाने की मांग को लेकर पिछले दिन अभ्यर्थियों ने जेपीएससी मुख्यालय के बाहर आंदोलन भी किया था। अभ्यर्थी आमरण अनशन पर भी बैठे थे। आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित हुआ था।

JPSC 11th Mains Result 2023: झारखंड 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा।

2.JPSC 11th Mains Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद झारखंड 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन होगा।

4. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।