Maharashtra FYJC Admission 2025 class 11th registration begins at mahafyjcadmissions.in Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC कक्षा 11वीं एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Maharashtra FYJC Admission 2025 class 11th registration begins at mahafyjcadmissions.in

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC कक्षा 11वीं एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां करें अप्लाई

Maharashtra FYJC Admission 2025: आज 21 मई 2025 से महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो छात्र कक्षा 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 03:21 PM
share Share
Follow Us on
Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC कक्षा 11वीं एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां करें अप्लाई

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से आज 21 मई 2025 से महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो छात्र कक्षा 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 शाम 6 बजे तक तय की गई है। छात्रों को आवेदन करते समय कम से कम एक जूनियर कॉलेज प्रिफरेंस और ज्यादा से ज्यादा 10 जूनियर कॉलेज प्रिफरेंस भरनी होगी।

स्टेट स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अनुसार, इस वर्ष महाराष्ट्र 11वीं में 9,281 जूनियर कॉलेजों और आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में 20 लाख से अधिक सीटों के लिए एडमिशन हो रहा है।

Maharashtra FYJC Admission 2025 Direct Link

महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-

1. कक्षा 10वीं (SSC) की मार्कशीट/समकक्ष परीक्षा

2. कक्षा 10वीं का ऑरिजनल लीविंग सर्टिफिकेट

3. जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

4. नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

5. ईडब्ल्यूएस योग्यता सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

6. विकलांगता सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

7. परियोजना प्रभावित/भूकंप प्रभावित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

8. भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

9. अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए जिला खेल अधिकारी या डिप्टी डायरेक्टर खेल से प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

10. उपायुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रमाण पत्र अनाथ छात्र (यदि लागू हो)

ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करियर प्लानिंग करने के लिए टॉप 5 टिप्स, अपने लिए चुनें बेस्ट करियर
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद भारतीय सेना में कैसे हों शामिल, जानें पूरी प्रक्रिया?

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।