mp pcs result 2022 declared check topper list here MP PCS Result : एमपी पीसीएस परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, टॅाप 10 में 6 लड़कियां शामिल, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़mp pcs result 2022 declared check topper list here

MP PCS Result : एमपी पीसीएस परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, टॅाप 10 में 6 लड़कियां शामिल

  • एमपी पसीएस परीक्षा 2022 का रिजल्ट शनिवार को जारी हो चुका है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSun, 19 Jan 2025 11:09 AM
share Share
Follow Us on
MP PCS Result : एमपी पीसीएस परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, टॅाप 10 में 6 लड़कियां शामिल

MP PCS Result 2022 : एमपी पसीएस परीक्षा 2022 का रिजल्ट शनिवार को जारी हो चुका है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में महिलाओं ने बाजी मारी है। टॅाप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं। दीपिका पाटीदार ने मध्य प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2022 में टॅाप किया है। दीपिका को 1575 में से 902.75 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 146 अंक प्राप्त हुए हैं। दीपिका जामगोद गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जनपद पंचायत सोनकच्छ में सचिव हैं। इस समय दीपिका इंदौर में रह रही हैं। दीपिका ने बीएससी की पढ़ाई होलकर साइंस कॉलेज से की है एमए की पढ़ाई जीएसीसी कॉलेज से की है। वह 2019 से लगातार प्रयास कर रही थीं।

गौरतलब है कि 456 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें से 394 उम्मीदवारों का ही चयन किया गया है। आपको बता दें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित मामला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित है, जिस वजह से इस बार केवल 87 प्रतिशत पदों के लिए परिणाम घोषित किए गया है। शेष 13 प्रतिशत पदों पर चयन सूची की घोषणा अभी नहीं हुई है। उच्च न्यायालय में इस मामले पर अंतिम निर्णय आने के बाद शेष पदों के लिए चयन सूची जारी की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। इसके बाद एमपीपीएससी मेंस परीक्षा 8 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट 7 जून 2024 को जारी किया गया था। मेंस परीक्षा में चयनित उम्‍मीदवारों का इंटरव्यू 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच हुआ था।

टॉपर्स लिस्ट

1. दीपिका पाटीदार

2. आदित्य नारायण तिवारी

3. सुरभि जैन

4. महिमा चौधरी

5. धर्मप्रकाश मिश्रा

6. शानू चौधरी

7. स्वाति सिंह

8. उमेश अवस्थी

9. कविता देवी यादव

10. प्रत्युष श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं रद्द, नया शेड्यूल हुआ जारी