RBSE 12th Result: राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट कल, इन आसान स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
Rajasthan Board Inter Result 2025: राजस्थान बोर्ड कल यानी 22 मई 2025 को शाम 05 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। जानें चेक करने का आसान तरीका-

RBSE Inter Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे कल 22 मई 2025 को शाम 05 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट के साथ ही राजस्थान बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट व पास प्रतिशत का भी ऐलान किया जाएगा। जानें आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका-
आरबीएसई रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर RBSE 12वीं रिजल्ट लिंक पक क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद देखने के लिए यहां क्लिक करें
कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट- कक्षा 12वीं की परीक्षा में पिछले साल आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में, 97.21% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि 95.44% लड़के पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने 97.57% पास दर हासिल की थी, जबकि लड़कों ने 95.98% पास दर दर्ज की थी। पिछले साल आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 71 फीसदी बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए थे।
आरबीएसई के अनुसार, राजस्थान 12वीं बोर्ड साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस साल कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250, आर्ट्स में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी।