Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 expected soon at rssb.rajasthan.gov.in how to download answer key when release Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आंसर की का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 expected soon at rssb.rajasthan.gov.in how to download answer key when release

Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आंसर की का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025: अभ्यर्थियों को राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की का इंतजार है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आंसर की का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हो चुका है। परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की का इंतजार है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। उम्मीदवार आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर भी चेक कर सकेंगे।

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 803 जेल प्रहरी पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान कृषि अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी होंगे
ये भी पढ़ें:आरपीएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम शेड्यूल 2025 जारी किया

उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 परीक्षा की आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

Rajasthan Jail Prahari 2025 Answer Key: उम्मीदवार राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।