RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Out here RBSE 12th Topper List 2025 RBSE 12th Topper List 2025: आरबीएसई 12वीं में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Out here RBSE 12th Topper List 2025

RBSE 12th Topper List 2025: आरबीएसई 12वीं में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स लिस्ट

RBSE 12th Topper List 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम की प्रीति ने पूरे राज्य में सबसे अधिक अंक 99.80% हासिल कर टॉप किया है। जानें राजस्थान बोर्ड 12वीं में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में किसने किया शानदार प्रदर्शन।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
RBSE 12th Topper List 2025: आरबीएसई 12वीं में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स लिस्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 12वीं में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन-

साइंस स्ट्रीम- प्रीति - 99.80%

आर्ट्स स्ट्रीम- अनुप्रिया राठौड़ - 99.60%

आर्ट्स स्ट्रीम- प्रगति अग्रवाल - 99.60%

आर्ट्स स्ट्रीम- प्रियंका - 99.60%

आर्ट्स स्ट्रीम- उर्मिला - 99.60%

कॉमर्स स्ट्रीम- कंगना कोसनानी - 99.20%

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कॉमर्स स्ट्रीम का रहा है, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज 99.07% दर्ज किया गया है। इस वर्ष कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 28010 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 27,750 छात्रों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, यहां करें चेक
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, जानें कैसा रहा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स रिजल्ट
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड

इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78% रहा है। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 578164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 565346 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.42% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है। इसमें 163917 लड़के हैं और 222892 लड़कियां हैं।

साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43% रहा है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत है, जो लड़कों से बेहतर है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% रहा है।

RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।