SBI Clerk Main Result 2025 expected soon at sbi.co.in how to download result when release SBI Clerk Main Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 का sbi.co.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़SBI Clerk Main Result 2025 expected soon at sbi.co.in how to download result when release

SBI Clerk Main Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 का sbi.co.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा में शामिलअभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी करेगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 May 2025 05:20 PM
share Share
Follow Us on
SBI Clerk Main Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 का sbi.co.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

SBI JA Main Result 2025 Sarkari Result: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। जो अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब रिजल्ट का इंतजार है। एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क मेंस परीक्षा का आयोजन 10 और 12 अप्रैल 2025 को किया गया था। परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे जिनका कुल अंक 200 है। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा में किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया था। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 28 मार्च 2025 को जारी किया गया था।

SBI Clerk Main Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको SBI Clerk Main Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

6. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।

7. इसके बाद आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

8. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

ये भी पढ़ें:देश के विभिन्न बैंकों में 5000+ पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आज की टॉप 5 जॉब्स
ये भी पढ़ें:इंडियन आर्मी से लेकर रेलवे तक हजारों पदों के लिए करें अप्लाई, टॉप 5 जॉब्स

SBI Clerk Vacancy: एसबीआई क्लर्क भर्ती की जानकारी-

1. जनरल कैटेगरी- 5870 पद

2. ईडब्ल्यूएस- 1361 पद

3. ओबीसी- 3001 पद

4. अनुसूचित जाति- 2118 पद

5. अनुसूचित जनजाति- 1385 पद

चयन प्रक्रिया -

सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।