UP Police Constable Result 2024: 34 लाख उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट का इंतजार
UP Police Constable Result date 2024:नतीजे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 34.6 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तैयारी जोरों पर हैं। नतीजे जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा ने नतीजों को लेकर बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया की जा रही है और नतीजे इस वीक यानी नवंबर के तीसरे वीक में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट, पीईटी, पीएसटी कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 34.6 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें 15 लाख महिलाएं शामिल हैं।
कब आएगा रिजल्ट यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा ने बताया कि, 'हम ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं। मूल्यांकन की प्रक्रिया इस तरह पूरी की जा रही है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह तक परिणाम की घोषणा की जा सके। रिजल्ट के साथ-साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल मेरिट लिस्ट भी यूपी पुलिस बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।'
कितने पदों पर होनी है भर्ती
आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती बड़ी भर्ती है, जिसके तहत 60,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 48,195 पद पुरुषों के लिए और 12049 पदों महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2023 जिसका आयोजन 23,24,25 अगस्त और 30,31 अगस्त, 2024 को किया गया था। बोर्ड ने सितंबर 2024 में प्रोविजनल आंसर की और आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो ओपन की थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।