GT vs LSG: मिचेल मार्श का गरजा बल्ला, ठोकी नायाब सेंचुरी; IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Mitchell Marsh Century: मिचेल मार्श ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने एक नायाब कारनामा अंजाम दिया है।
Mitchell Marsh Century: लखनऊ सुपर जयंट्स (एलएसएजी) का हिस्सा मिचेल मार्श का गुरुवार को आईपीएल 2025 में जमकर बल्ला गरजा। उन्होंने गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्श ने 64 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 सिक्स शामिल हैं। उन्होंने 56 गेंदों में शतक कंप्लीट कर लिया था। वह मौजूदा सीजन में शतक जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक नायाब कारनामा अंजाम दिया है।
दरअसल, आईपीएल इतिहास में पहली बार दो भाइयों ने शतक लगाने का कमाल किया है। 33 वर्षीय मिचेल मार्श के अलावा उनके बड़े भाई शॉन मार्श भी इंडियन प्रीमियर लीग में सेंचुरी मार चुके हैं। शॉन मार्श ने साल 2008 में आईपीएल के शुरुआती सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जमाया था। वह तब पंजाब फ्रेंजाइजी में थे। उन्होंने 2017 में आखिरी आईपीएल मैच खेला। बता दें कि मिचेल ने आईपीएल में पहली बार सेंचुरी ठोकी है।
मिचेल आईपीएल में एलएसएजी के लिए शतक जड़ने वाले चौथे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने एलएसजी की ओर से तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया है। लखनऊ के लिए सबसे बड़ी पारी क्विंटन डिकॉक ने खेली। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध नाबाद 140 रन बनाए थे। डिकॉक अब केकेआर का हिस्सा हैं। मिचेल की सेंचुरी की बदौलत एलएसजी ने जीटी के सामने 235/2 का स्कोर बनाया।
आईपीएल में एलएसजी के लिए शतक
140* - क्विंटन डिकॉक बनाम केकेआर, 2022
124* - मार्कस स्टोइनिस बनाम सीएसके, 2024
117 - मिशेल मार्श बनाम जीटी, 2025*
103* - केएल राहुल बनाम एमआई, 2022
103* - केएल राहुल बनाम एमआई, 2022
मिचेल मार्श ने शतकीय पारी के दौरान मौजूदा सीजन में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। वह इस सीजन में 500 प्लस रन बनाने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल के एक सीजन में पहली बार 9 खिलाड़ियों ने 500 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले, 2023 और 2023 में 8 खिलाड़ियों ने 500 प्लस रन जुटाए थे। वहीं, साल 2024 और 2013 में सात खिलाड़ियों ने यह आंकड़ा पार किया था।